प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 1 -- सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड के बीच चोरों ने भी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा बाजार में देसी शराब की दुकान में सेंध काटकर हैप्पी न्यू ईयर मनाया। चोर 70 हजार रुपये नकद के साथ ही शराब भी ले गए। सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची हालांकि चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। पट्टी कोतवाली के कोहरांव निवासी सुनील कुमार वर्मा सदहा बाजार स्थित देसी शराब की दुकान का सेल्समैन हैं। दुकान पर बीयर भी बिकती है। नए साल के पहले दिन सुबह दुकान के आसपास के लोगों ने उसे फोन कर सेंध कटने की जानकारी दी। वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि चोर 20 पेटी शराब के साथ ही 17 पेटी बीयर और 70 हजार रुपये नकद उठा ले गए थे। सेल्समैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। सेल्समैन ने मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। ....

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...