सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- तल्हेड़ी चुगी स्थित पीलर नबंर 86 के निकट मदीना कॉलोनी में विधवा के बंद घर में चोरों ने ताले तोड़ सोने-चांदी के आभूषण सहित हजारों रुपये की नगदी चोरी करली। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मदीना कॉलोनी निवासी गुलसबा के मुताबिक बुधवार रात को वह अपना घर बंद कर अपनी पुत्री के साथ ससुराल में चली गई थी। बताया कि इस दौरान रात में चोरों ने घर के मुख्यद्वार सहित कमरे का ताला तोड़ डेढ़ तोले सोने के आभूषण सहित चांदी के आभूषण और 26 हजार रुपये की नगदी चोरी करली। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार सुबह उसे पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था और सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी गायब थी। कोतवाली प्रभारी रामपाल शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। बता...