गंगापार, दिसम्बर 18 -- रात में धुंध और कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने विद्यालय से एमडीएम सामग्री व अन्य संबंधित सामान पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत संविलियन विद्यालय तिसौरा में बीती रात उच्चकों ने धावा बोल दिया। सबसे पहले गेट का ताला तोड़ा, फिर कार्यालय, कक्षा कक्षों और किचेन का ताला तोड़ वहां से तीन पंखे, दो सिलेंडर, गेहूं, चावल, भगोना व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने हाल देखा तो ग्राम प्रधान व पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अब विद्यालय के सामने सबसे बड़ी समस्या एमडीएम संचालन की आन पड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...