बलिया, मई 25 -- सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के मुखिया अभिमन्यु राजभर के अनुसार शुक्रवार की रात वे अपने पूरे परिवार के साथ बारात में गए थे। वापस आने के बाद सभी लोग छत पर सो गए। सुबह करीब पांच बजे नीचे उतरे तो लोहे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से लाखों के जेवर व 11 हजार नकदी गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.