बक्सर, अगस्त 20 -- पेज तीन के लिए ---- सिमरी। थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर पंचायत अंतर्गत सतफेड़वा गांव में काली माता मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये का जेवरात चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी कृष्ण बिहारी दुबे ने इसकी सूचना लिखित सूचना पुलिस को दी। महत्वपूर्ण है कि चोरों ने घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। मंदिर के पुजारी ने बताया है कि मंगलवार को साढ़े 11 बजे चोर मंदिर में प्रवेश किए हैं। जो सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। मंदिर में प्रवेश करने के बाद माता की प्रतिमा से जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह पूजा करने के बाद रोज की तरह मंदिर का पट बंदकर पुजारी चले गए। जब सुबह आरती के लिए मंदिर लौटे तो देखा कि ताला टूटा है और माता काली की सोने आंख, नथिया, मांगटीका व हार गायब है। पुजारी ने बताया है कि यह काम अज्ञात चोरों का है। इसके पूर्व भी इस मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.