आगरा, दिसम्बर 8 -- सहावर थाना क्षेत्र के रोशन नगर गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान से 60 हजार रुपये की नकदी, जेवर पार कर दिए। जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। पीडित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में रोशन नगर गांव निवासी विनोद पुत्र उल्फत सिंह ने बताया है कि घटना गत पांच दिसंबर की रात्रि करीब साढ़े 12 बजे की है। अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। चोरों ने घर के कमरे में घुसकर 60 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जब उसने चीखपुकार की तो पड़ोसी विजय सिंह ने बताया कि अभी कुछ अज्ञात चोर उसकी दीवार फांदकर भागे हैं। उसने बताया है कि यही चोर रुपये व जेवर चोरी करके ले गए हैं। उसने य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.