हापुड़, फरवरी 22 -- लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने वाले बेखौफ चोरों ने भगवान के घर में भी वारदात कर डाली, जिससे रोष व्याप्त होने पर ग्रामीणों ने जल्द धरपकड़ न होने पर थाना घेरने की चेतावनी दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भद्स्याना के बाहरी छोर पर स्थित सर्व हितैषी इंटर कॉलेज के पास बने शनिदेव मंदिर में शनिवार की रात को चोरों ने धावा बोल दिया। जो ताले तोड़कर वहां लगे आठ घंटे आदि चोरी कर ले गए। परंतु इसके बाद भी चोरों का हौंसला नहीं टूट पाया, जिन्होंने थोड़ी दूर पर स्थित मां काली मंदिर में पहुंचकर वहां लगे ताले तोड़ लिए। बेखौफ चोरों ने काली मंदिर में लगे तीन घंटे घडिय़ाल घंटे चोरी कर लिए। तडक़े में पुजारी समेत ग्रामीण पूजा अर्चना करने पहुंचे तो ताले टूटे देख मंदिरों में हुईं चोरी की वारदात का पता लग पाया। विक्रम सिंह, अनुज, रोहताश, विनो...