लखनऊ, फरवरी 6 -- चोरों ने डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिक्स के असिस्टेंट डायरेक्टर के घर चोरी करने से पहले बिस्किट, नमकीन और चिप्स खाकर पानी पिया। इसके बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर बीस लाख का माल पार कर दिया। वहीं चोरों ने पीड़ित के पिता की एयरगन भी चोरी कर ली। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ पीजीआई थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एल्डिको उद्यान-2 के सेक्टर तीन में निवासी अभय नाथ परिवार के साथ रहते है। वह वर्तमान में नागपुर में तैनात है। उनकी पत्नी शालिनी एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह अपनी सास उषा के साथ रहती है। सास ने बताया कि बहू कई दिनों से दिल्ली में है। वह बीते सोमवार को जानकीपुरम में रहने वाली अपनी बेटी अंजू मोहन के घर चली गई थी। गुरुवार को जब उषा घर आई और मेन गेट का ताला खोलकर कमरे में गई तो देखा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.