कौशाम्बी, फरवरी 1 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव में शनिवार देर रात चोरों ने पीछा करने पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि कुनबा बाल-बाल बच गया। चोर दुकान से नकदी और पान मसाला के साथ कबूतर भी ले उड़े। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मलाक मोईनुद्दीनपुर निवासी वकील अहमद ने गांव में ही जीटी रोड किनारे वाहन धुलाई, पान-गुटखा आदि की दुकान खोल रखी है। उसने शौकिया कबूतर भी पाल रखे थे। बताया कि शुक्रवार की रात कार सवार चोर पर्दा हटाकर दुकान (झोपड़ी) में घुस गए। इसके बाद 25 कबूतर, 12 सौ रुपया नकद, गुटखा इत्यादि लेकर जाने लगे। इस दौरान आहट होने पर दुकानदार की नींद खुल गई। परिजनों के साथ उसने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसकी दहशत के कारण कोई उनका पीछा करने की हिम्मत नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.