कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उसकी बुआ पश्चिमशरीरा के घसिया का पूरा में ब्याही हैं। पीड़ित की मानें तो वह बुआ के यहां ही रहता है। बीते 30 नवंबर की रात एक रिश्तेदार के वैवाहिक समारोह में शामिल होने गोराजू स्थित गेस्ट हाउस गया था। वहां से चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमाा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.