कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के मधुबन तिराहा निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि गुरुवार रात चोर घर के समीप खड़ा उसका ई-रिक्शा चार्जर समेत उठा ले गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...