प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- कुंडा, संवाददाता। परिवार संग शादी में गए युवक के घर से चोरों ने नकदी-जेवरात समेत लाखों का सामान पार कर दिया। चोर लोहे के बक्से को करीब दो किमी दूर आम के बाग में फेंककर भाग निकले। खबर मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के खानकाह मोहल्ला निवासी गनी अकबर के बेटे शाह आरिफ आलम रविवार को परिवार संग एक शादी में जायस रायबरेली चले गए। बताया जाता है कि उनका एक भाई घर में था, जो घटना के समय खाना खा रहा था। रात करीब नौ बजे चोर घर के पिछले दरवाजे से दाखिल हुए। घर में रखा बक्सा लेकर भाग निकले, जिसमें 60 हजार रुपये नकद, महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। बक्सा चोर घटना स्थल से करीब दो से तीन किमी दूर भरचक की बाग में फेंक गए। टूटा बक्सा और बिखरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.