बागपत, फरवरी 14 -- चांदीनगर। नंगलाबड़ी और तिगरी गांव जगंल में चोरों ने किसानों के नलकूप खंगाल डाले। घटना से गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से चोरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। रटौल क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी का सिलसिला पिछले कई माह से चल रहा है। गत रात्री चोरों ने नंगलाबड़ी गांव जगंल में किसान सुखपाल, मोनू, प्रदीप, राममेहर, हरिसिंह आदि के नलकूपों को खंगाल डाला। चोर नलकूपों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने तिगरी गांव के किसान रामदेव के नलकूप को खंगाला। चोर वहां से भी बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। घटना से गुस्साए किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए पुलिस से चोरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। प्रर्दशन करने वालों में सनोज, रामबीर, रघुनाथ, मनोज, नरेन्द्र, सतीश, राममेहर आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.