बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता शहर के नजरबाग में शनिवार की रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़ दिया। दो दुकानों से नगदी समेत चार लाख का माल ले गए। दो अन्य दुकानों का सामान नहीं ले जा पाए। व्यापारियों के आक्रोश जताने पर पुलिस पहुंची और जल्द खुलासे का भरोसा दिया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार तीन नकाबपोश जाते हुए दिखे हैं। शहर के छोटी बाजार निवासी रजनीश गुप्ता पुत्र शिवनारायन गुप्ता शहर के नजर बाग में बिस्कुट की थोक दुकान किए हैं। वह शनिवार की रात दुकान बंद करके घर चला गया। रात को किसी वक्त चोर उनकी दोनों दुकानों का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। कलेक्शन के रखे डेढ़ लाख रुपये नगद, करीब ढाई लाख के कूपन समेत अन्य सामान ले गए। इसके बाद पड़ोसी दुकानदार जितेन्द्र सिंधी व स्वतंत्र साहू के यहां के ताले तोड़े, लेकिन उसकी दुकानों का सामान नहीं ले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.