उन्नाव, दिसम्बर 20 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के निबई चौकी अंतर्गत सिंगहा गांव में स्थित दो घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए शुक्रवार देर रात लाखों रुपये के जेवर व नगदी आदि सामान उठा ले गए। चोरों ने बाहर से दरवाजों को बंद कर परिजनों को बंधक बना वारदात को अंदाज दिया है। पीड़ितों को चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वारदात को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सिंगहा गांव के रहने वाले मनोज सिंह पुत्र श्रीपाल के घर में चोरों ने देर रात छत से आंगन में लगी रेलिंग पकड़ कर नीचे उतर गए और कमरे में बंद ताले को तोड़कर अंदर घुसे। उधर चोरों ने कमरे में रखे बक्से को तोड़ दिया। उसके बाद चोर लगभग 15 तोला सोना, 1 किलो चांदी तथा 36 हजार रुपये नगद पार कर ले गए। घर ...