अंबेडकर नगर, जनवरी 19 -- भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर दियरा में चोरों ने दो घरों से लाखों की नगदी समेत सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। महरुआ अकबरपुर मार्ग पर स्थित सारंगपुर दियरा गांव निवासी सुनीता यादव पत्नी राम पुराण के घर की चहरदीवारी से कूद कर रविवार की रात चोरों ने कमरों में सो रहे परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपए की नगदी तथा सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए। तहरीर के अनुसार चोरों ने एक लाख रुपए नगद, सोने और चांदी के जेवरात में एक हार, एक नथिया, माथबेदी, दो झुमका, तीन अंगूठी, दो सोने का चेन, चार नाक की कील, दो पीस झाला, एक पावजेब, करधन, तीन जोड़ी पायल, चार पीस बिछिया, कुंजीपास जिसकी कीमत 12 लाख से अधिक बताई जा रही है, पार कर दिए। दुस्साह...