सीतापुर, नवम्बर 11 -- अटरिया। अटरिया में चोरों ने सोमवार रात दो अलग-अलग गांवों में दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मनवां पुलिस चौकी क्षेत्र के कंटाइन व बेनीमाधव पुरवा स्थित घर से लाखों रुपये के जेवर व नदगी पार कर दी। सूचना पर सीओ सिधौली कपूर कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कंटाइन निवासी रूपेश सिंह के मुताबिक चोरों ने कमरे में रखें बक्से व अलमारी तोड़कर उसमें रखी 15 हजार रुपए की नगदी व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। सुबह देखा गया तो बक्सा घर के बाहर व कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उधर, बेनीमाधव पुरवा निवासी रतिपाल सिंह ने बताया कि पांच हजार रुपए की नगदी व सोने-चांदी का सामान चोर चोरी कर ले गये। सूचना मिलने पर सिधौली सीओ कपूर कुमार, अटरिया इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता, मनवां चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव मौके पर पहुंचे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.