लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- भीरा थाना क्षेत्र के दम्बल टांडा में चोरों ने दो अलग-अलग घरों में लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर लाइसेंसी बंदूक, जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों की सूचना के बाद पुलिस ने देर रात चोरों की तलाश शुरू कर दी। पहली वारदात दम्बल टांडा निवासी जगदीश पुत्र बचान के घर में हुई। शनिवार रात चोर रोशनदान काटकर घुस गए। चोरों ने लोहे की अलमारी में रखे सोने का हार, एक जोड़ी झाला, नथ, मांगबेदी, दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी के कंगन और करीब 1000 रुपये नकद चोरी कर ली। परिवार के सदस्यों ने सुबह सामान बिखरा हुआ पाया। दूसरी वारदात इसी गांव के पूर्व प्रधान जगत सिंह पुत्र रामस्वरूप के घर में भी हुई। चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और उनके बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.