रायबरेली, दिसम्बर 19 -- रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा निकट स्वयंवर मार्केट में प्रियांशु सोनी की दुकान में रात को चोरों ने शटर का ताला काट कर लगभग तीन लाख का सोना चांदी एवं नगदी उठा ले गए। सुबह ग्रामीणों ने देखा की शटर खुला पड़ा है इसकी सूचना प्रियांशु को दी गई तथा पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रियांशु सोनी से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...