मोतिहारी, जनवरी 20 -- पहाड़पुर। पहाड़पुर मेला चौक स्थित एक वेल्डिंग व गाड़ी रिपेयरिंग दुकान के बांस का टाट तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात दुकान के अंदर रखे गल्ले से दस हजार नकद सहित जेनरेटर में लगे बिजली का मोटर की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार थानाक्षेत्र के सोनवल वैरागी टोला गांव निवासी दशाई ठाकुर ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दुकानदार श्री ठाकुर ने बताया कि प्रति दिन की भांति सोमवार को भी वह काम खत्म होने के बाद देर शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह अपने दुकान पर आया तो दरवाजे के उत्तर दिशा वाला बांस का टाट टूटा हुआ देखा। दुकान के अंदर देखने पर जेनरेटर का मोटर नहीं था। व गल्ला पेटी तोड़कर गल्ले में रखे दस हजार रुपया भी चुरा लिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि उक्त चोरी का आवेदन थाना को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.