अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बेवाना थाना क्षेत्र के अहलादे में बुधवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए चार लाख रुपये कीमत का गहना व लगभग सवा लाख रुपये नकद पार कर दिया। गुरुवार सुबह जब संबंधित परिवारों को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। भुक्तभोगियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बेवाना थाना क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। इससे आये दिन कहीं न कहीं चोर घटना को अंजाम देते रहते हैं। बुधवार रात चोरों ने थाना क्षेत्र के अहलादे गांव में तीन घरों को निशाना बना डाला। गांव निवासी जोखू प्रजापति के घर में चोरों ने घुसकर तीन लाख रुपये कीमत के सोने व चॉदी के जेवरात व 20 हजार रुपये नकद उठा ले गए। इसके बाद चोर बगल स्थित घनश्याम पाठक के भी घर में घुस गए और एक लाख रुपये कीमत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.