उन्नाव, फरवरी 12 -- अचलगंज। अचलगंज थाना क्षेत्र के पचोड़डा गांव में बुधवार देर रात चोरों ने एक के बाद एक तीन मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर लौट गई। ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि चोरों ने सबसे पहले खाड़ी देश में नौकरी कर रहे गुड्डन यादव के मकान को निशाना बनाया। इसके बाद पड़ोसी सुंदर यादव के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन घर के लोगों को आहट मिल गई। शोर मचाने पर चोर वहां से भाग निकले। इसके बाद चोरों ने थोड़ी दूरी पर स्थित सलमान के सूने मकान को निशाना बनाया। घटना के समय सलमान विदेश में था, जबकि उसकी पत्नी अलीमुन निशा मायके पुरवा गई हुई थीं। घर खाली पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.