रांची, सितम्बर 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया हेसाग के रहने वाले रवि गुप्ता के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत छह लाख रुपए से अधिक के जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने उस समय अंजाम दिया, जब उनकी पत्नी घर बंदकर 20 सितंबर मायके गई थी। इस संबंध में रवि गुप्ता ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रवि गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह 19 सितंबर को निजी कार्य से भागलपुर गए थे। उनके घर पर उनकी पत्नी और पुत्री थी। उनकी पत्नी पुत्री के साथ 20 सितंबर को अपने मायके चली गई। 21 सितंबर को जब वह लौटी तो देखा कि उनके घर के मुख्य दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में रखे सोने की चेन, मंगलसूत्र, कंगन, कान की बाली, मंगटीका, रिंग, नाक का नथिया, लॉकेट, चांदी के बायल, चेन, बच्चों का कड़ा, परात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.