बागेश्वर, जुलाई 2 -- जजी के आवासीय परिसर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। कर्मचारी विपिन रेखाडी अपने परिवार के साथ 22 जून को छुट्टी पर अपने घर गए थे। 30 जून को लौटे उनके घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। कर्मचारी द्वारा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस में दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एक साल पहले भी इसी परिसर से ही एक कर्मचारी के घर से चोरी हुई थी। इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। लोगों ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। इधर कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.