लखनऊ, जनवरी 4 -- गोमतीनगर इलाके में चोरों ने एक चीनी मिल के महाप्रबंधक के घर को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया, वहीं गुड़ंबा, दुबग्गा और ठाकुरगंज इलाके में भी चोरों ने तीन अन्य घरों से लाखों का माल पार कर दिया। गोमतीनगर के विवेक खंड-3 निवासी रमेश कुमार वर्मा अंबेडकरनगर के मिझौडा चीनी मिल में महाप्रबंधक हैं। बताया कि वह परिवार संग मिल के आवासीय परिसर में रहते हैं। इस बीच उनका गोमतीनगर स्थित घर में ताला लगा था। बताया कि दो जनवरी की शाम को वह जब घर आए तो मुख्य द्वार की कुंडी टूटी मिली। घर के अंदर गए तो वहां सारा सामान बिखरा और अलमारी का लॉकर टूटा मिला। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोरों ने 21 दिसंबर की रात चहारदीवारी फांदकर घर में दाखिल होकर घटना अंजाम दी है। बताया कि चोरों ने नकदी, जेवर समेत लाखों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.