उन्नाव, फरवरी 7 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के विजयखेड़ा गांव स्थित घर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी व जेवरात पार कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। विजयखेड़ा मजरा सादाबाद गांव के रहने वाले अजय कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह लखनऊ में रहता है और घर पर वृद्ध मां अकेली रहती है। चोरों ने शुक्रवार रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां अलमारी रखी थी। चोरों ने बड़ी ही सफाई से कमरे में रखी अलमारी को खंगालते हुए उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात और करीब 40 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। सुबह जब सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखा कीमती सामान गायब था। उसके बाद पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.