आगरा, दिसम्बर 17 -- सर्द मौसम और घने कोहरे के शुरू होते ही जिले में चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। थाना क्षेत्र के बहापुर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। जबकि चार अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। सहावर थाना क्षेत्र के गांव बहापुर में पहली घटना राजेश पुत्र भूप सिंह के घर में हुई। यहां चोर मंगलवार की रात उनके घर के ऊपर के जीने से घर में दाखिल हुए। उनके घर से दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की पायल, दो सोने की कुंडली, एक चांदी के हाथ के खडुआ चुरा लिए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सोते रह गए। सुबह सोकर उठे तो घर की स्थिति देखकर दंग रह गए। पीड़ित राजेश ने बताया कि चोर...