बहराइच, मार्च 23 -- पीड़ित ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ससुराल में भंडारे में शामिल होने गया था परिवार उसी समय हुआ हादसा बहराइच / तेजवापुर(बहराइच)। चोरों ने घर में घुसकर जेवरात समेत नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। शहर के सरस्वती नगर झुड़िया निवासी अरूण कुमार 22 मार्च रात्रि करीब आठ बजे अपने परिवार को लेकर ससुराल भंडारा में शामिल होने गए थे। उसी बीच चोरों ने इनके घर पर धावा बोल दिया और जेवरात समेत नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि 22 मार्च को परिवार को लेकर ससुराल भंडारा में गए थे। रात्रि करीब एक बजे घर वापस पहुंचे तो गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा सामान इधर-उधर पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल डायल 112 पर दी मौके पर दी। पुलिस आई और जांच पड़ताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.