कन्नौज, दिसम्बर 16 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में सोमवार की रात चोर एक घर में घुस गए। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी लाखों के कीमत के जेवरात व नगदी चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर मकान मालिक ने ठठिया थाना पुलिस को सूचना दी। पट्टी तिलसरा गांव निवासी संजू सोमवार को अपने परिवार के साथ तिर्वा आए हुए थे। उनका छोटा भाई घर पर अकेला था। रात में चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह जब छोटे भाई ने सामान बिखरा पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दी। मामले में ठठिया थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन...