लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- मंगलवार रात कोतवाली क्षेत्र के पठाननपुरवा गांव निवासी वारिस अली के घर के पीछे के दरवाजे से घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से से पैंसठ हजार रुपए के अलावा सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए। वारिस अली ने बताया कि चोरी सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है। सुबह जागने पर कमरे का सामान बिखरा और घर का पिछवाड़े का दरवाजा खुला देखने के बाद चोरी का पता चला। वारिस अली ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...