चंदौली, फरवरी 1 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव में शनिवार की देर शाम चोरों ने एक घर मे घुसकर कमरे रखे चावल के बोरे एवं नगदी उठा ले गए। भुक्तभोगी ने चोरी की सूचना 112 पुलिस को दी। पुरवा गांव निवासी रामचंद्र गुप्ता गांव-गांव घूमकर चावल खरीद कर बाजार में बेचने का काम करते हैं। शनिवार को बिक्री का पैसा गल्ले में रखकर घर के बगल में एक तेरही के कार्यक्रम में चले गए। इसी दौरान चोरों ने मौका देखकर लोहे के छड़ से दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखे चार बोरा चावल और 4900 रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी अपने घर पहुचा तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। उसने तत्काल ही चोरी घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी। इस संबंध में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुरवा गांव में चोरी के घटना की जानकारी नही है। घटना के संबंध...