गंगापार, जनवरी 2 -- घने कोहरे का फायदा उठाते चोरों ने घर के पीछे लगा सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया। सुबह जब पानी की जरूरत पड़ने पर पंप चालू किया गया तो चोरी होने का पता चला। पीड़ित ने तत्काल चोरी की जानकारी फोन के माध्यम से पुलिस को दी। मेजा थाना क्षेत्र के गौरा चौकठा गांव निवासी को केपी तिवारी के घर के पीछे समरसेबल पंप लगा था, जिसे चोरों ने घने कोहरे के फायदा उठाते हुए गुरुवार की रात चोरी कर लिया। सुबह जब परिजन उठे और सबमर्सिबल चालू किया तो उसके चोरी होने की जानकारी हुई। आनन फानन में पीड़ित परिजनों ने डायल हंड्रेड पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस टीम मौके पहुंचकर जांच पड़ताल की और वापस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...