सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- डिडई (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। पथरा थाना के भतिजवापुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर की दीवार फांद कर आलमारी में रखे दो लाख नकद व चार लाख के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घर में चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पथरा थाना के भतिजवापुर गांव निवासी विजय यादव ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को दो भैंस दो लाख रुपये की बेची थी। उसे आलमारी में रखा था। आलमारी में जेवरात भी थे। गुरुवार रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार फांद कर अंदर घुसने के बाद आलमारी से दो लाख नकद व चार लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने चोरी की सूचना पर मौके का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.