लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी जयंत कुमार के घर को चाेरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी करके भाग रहे चोर को देखकर घर पर मौजूद महिला ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर चोर उसे धक्का देकर भाग गया। जयंत कुमार ने बताया कि वह सोमवार को ड्यूटी पर गए थे, घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी। जबकि उनके छोटे भाई उपेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ किशनपुर गांव गए थे। उनके घर पर ताला पड़ा था। आरोप है कि शाम करीब साढ़े चार बजे चोर उनके भाई के घर का ताला तोड़ा और घर में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। कहा कि आरोपी चोरी का सामान लेकर जैसे ही बाहर निकला इसी दौरान पत्नी पुनीता ने उसे देख लिया। चोर को पकड़ने के लिए पुनीता ने प्रयास तो किया लेकिन चोर उसे धक्का देकर भाग निकला...