जौनपुर, जनवरी 7 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पटैला बाजार के पास सब्जी मंडी में संचालित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र व एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बना दिया। दोनों जगहों से चोर डेढ़ लाख से अधिक कीमत का सामान ले गए। पीड़ितों ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ संयुक्त रूप से तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पटैला गांव निवासी सुभाष निगम की वर्षों से सब्जी मंडी में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित हैं। इसी के बगल सरपतहा क्षेत्र के कदिरापुर गांव निवासी अलीहसन की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रात में अज्ञात चोर ग्राहक सेवा केन्द्र के कमरे में लगा ताला रेतकर भीतर रखा इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, सीसीटीवी सेट उठा ले गए। जाते जाते इसी तरह से चोर इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला रेत कर सबमर्सिबल पंप, इन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.