बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में चोरों ने एक मकान को निशान बनाते हुए उससे सोने के आभूषण और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। कोतवाली बागपत क्षेत्र के काठा गांव निवासी पंडित ओम दत्त शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली रहते है। उनका एक मकान काठा गांव स्थित हाईवे किनारे भी है। उस मकान में भी उनका रहना सहना है। बताया कि उनके भाई की पत्नी ने फोन कर जानकारी दी कि मकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चोर मकान का ताला तोड़कर एलईडी, सोने के आभूषण व 12 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की जानकारी कोतवाली बागपत पुलिस को दी। बताया कि इससे पूर्व भी तीन बार चोर उसके मकान को खंगाल चुके है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर...