सीवान, जून 24 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाने के कोड़र गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पशुपालक राजेंद्र साह की दो दुधारू गाय की चोरी कर ली। दोनों गायों की कीमत तकरीबन 60 हजार है। बताया जा रहा है कि पशुपालक ने अपने दोनों मवेशियों को चारा खिलाने के बाद दरवाजे पर बांधे थे। तभी अज्ञात चोरों ने ग्यारह बजे के बाद दोनों मवेशियों की चोरी कर ली.इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.