कौशाम्बी, फरवरी 19 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात पूरब शरीरा गांव के कोटेदार के मकान को निशाना बनाया। दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर दरवाजे का एंगल तोड़ने के बाद नकदी समेत करीब दो लाख रुपया कीमत का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पूरब शरीरा निवासी हीरेंद्र सिंह स्थानीय बाजार स्थित सरकारी भांग की दुकान का संचालन करतें हैं। जबकि, उनके पिता अवधेश सिंह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने करीब 55 हजार रुपये कीमत की टीवी, 45 हजार कीमत का म्यूजिक सिस्टम व 80 हजार रुपया नकद पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.