अररिया, दिसम्बर 9 -- पिपरा, एकसंवाददाता थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित मां बिमला ट्रेडर्स फाईवर ब्लाक (ईंट उद्योग) के दरवाजे की कुंडी काटकर सोमवार की रात चोर हजारों रुपये नकद व करीब अस्सी हजार रुपये कीमत के मोटर, गैस सलेन्डर, चुल्हा व कम्बल चोरी कर ले गए। पिडित राहुल रंजन ने बताया कि सोमवार की रात दस बजे हम ट्रेडर्स में ताला मार कर ट्रेडर्स से एक किलोमीटर दूर अपने घर सोने चले गए मंगलवार की सुबह जब पहुंचा तो देखा कि गुदाम के सेटर की कुंडी काटी हुई थी ओर तीन मोटर एक गैस सलेन्डर एक चुल्हा व तीन कम्बल चोर चोरी करके ले गए। पुलिस ने पीड़ित राहुल रंजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.