अमरोहा, जनवरी 7 -- हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी किसान के घर से चोरों ने 1,13000 की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण समेत 4,00000 से अधिक का माल चोरी कर लिया। आगामी पांच फरवरी को किसान के बेटे की शादी होनी है, जिसके लिए नकदी व आभूषण एकत्र किया गया था। सूचना पर पुलिस ने मौका मौका किया है। कोतवाली में तहरीर दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय थान सिंह का बीच गांव में मकान है। मकान का मुख्य दरवाजा जमीन से थोड़ा ऊंचा है, जिसके नीचे से होकर मंगलवार रात किसी वक्त चोर भीतर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक कमरे में मचान पर रखी 1,13000 की नकदी जबकि, दूसरे कमरे से डेढ़ तोला सोने व डेढ़ किलो चांदी के आभूषण व कीमती कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। कमरों में सो रहे परिवार के लोगों को खबर भी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि किसान थान ...