फरीदाबाद, अगस्त 31 -- फरीदाबाद। सोहना मार्ग किनारे स्थित एक एटीएम को सक्रिय चोरों ने बीती रात काटकर चोरी करने का प्रयास किया। एटीएम को काटने का प्रयास करते ही उसका अलार्म बज गया और सभी फरार हो गए। पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसर गुरुग्राम निवासी संजय कुमार ने अपनी शिकायत पर बताया कि है सोहना रोड पर मंगला स्टील के पास उनकी कंपनी ने एटीएम है। शनिवार रात को तीन से चार लोगों ने मिलकर एटीएम मशीन को काटकर रुपये निकालने का प्रयास किया। लेकिन एटीएम का अलार्म बजने से आसपास रह रहे लोगों की नींद खुल गई और वह मौके पर पहुंच गए। साथ ही डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.