कुशीनगर, जून 20 -- विशुनपुरा,कुशीनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नाहर छपरा के इनरही टोला में बुधवार की रात अज्ञात चोर सात घरों में एक के बाद एक कर निशाना बनाते हुए करीब दस लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गये। चोरी गई वस्तुओं में नकदी, सोना-चांदी के जेवरात, कपड़े और बर्तन शामिल हैं। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इनरही टोला में बुधवार की रात को चोरों ने सबसे पहले संजय कुशवाहा के घर को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते भीतर घुसकर पचास हजार रुपये नकद, जेवरात, कपड़े और बर्तन चुरा ले गए। बगल में स्थित शैलेश के घर का मेन गेट का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद, सात थान जेवर, कपड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.