फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही बल्लभगढ़ शहर में चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। चोरों ने सोमवार की रात बल्लभगढ़ सिविल रेस्ट हाउस के पास तीन दुकानों के पीछे लगी लोहे की ग्रिल को काटकर दुकान में घुसकर लाखों रुपए की चोरी कर ली। दुकानदारों को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह दुकान आने पर लगी। पुलिस ने इस संदर्भ में तीनों दुकानों की छानबीन करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ में सिविल रेस्ट हाउस के पास किरयाना विक्रेता राजपाल सुशील कुमार सेठी की दुकान की पहली मंजिल पर लगी ग्रिल को चोरों ने काट दिया और पीछे से कर दुकान में घुसे। जहां से चोरों ने करीब 80 हजार रुपये नगद डीवीआर चोरी कर लिया और दुकान में लगे 6 कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.