अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर। नगर के मिर्जापुर रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रबुद्ध सिंह की बाइक दोपहर बाद चोरों ने पार कर दी। जोगापुर बाईपास के पास अपनी बाइक यूपी 45 वी 6745 खड़ी करके वे जमीन देखने गए थे। इस बीच जब वह वापस लौटे तो देखा बाइक वहां पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली तो इसकी सूचना अकबरपुर कोतवाली को देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...