प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज। शहर में पुलिस की चौकसी के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोरी की वारदातों से शहरवासियों की नींद हराम होने लगी है। पुलिस सिर्फ एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति कर रही है। चोरों ने शहर के उपायुक्त राज्यकर के आवास पर चोरी को अंजाम दिया। निरुपमा कॉलोनी निवासी गरिमा विक्रम सिंह उपायुक्त राज्यकर ने एफआईआर दर्ज कराई है। चोर आवास में घुसे और सफलता नहीं मिलने पर भूतल पर लगे टुल्लू पंप को ही चोरी कर ले गए। कैंट पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.