बागपत, जनवरी 29 -- चांदीनगर। ललियाना गांव के जंगल में चोरों ने राज्यमंत्री के साले समेत छह किसानों के नलकूपों को खंगाल डाला। चोर नलकूपों से हजारों रुपये के बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी गई है। चांदीनगर क्षेत्र में नलकूप उपकरण चोर गिरोह सक्रिय बना हुआ है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजर रहा है, जिस दिन चोर किसानों के नलकूपों को न खंगाल रहे हो। बुधवार की रात चोरों ने ललियाना गांव जंगल किसानों के नलकूपों पर धावा बोला। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक के साले योगेश के नलकूप को भी खंगाल डाला। इसके अलावा रविन्द्र, अनिरुद्ध, इन्द्रपाल, नरेश, वीरपाल आदि किसानों के नलकूपों से चोर केबिल, स्टार्टर, कट आऊट आदि बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। किसानों को घटना का पता गुरुवार की सुबह नलकूपों पर पहुंचने के बाद चला। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.