शाहजहांपुर, मई 15 -- अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने कई मकानो पर हाथ साफ कर दिया। थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के चौढेरा गांव में कई घरों में छोटे मोटे सामान की चोरी हो गई। सुबह जागने पर जब घर का सामान ग्रामीणों ने बिखरा हुआ देखा तो हंगामा हो गया। बीती रात लगभग साढ़े नौ बजे से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई जो देर रात को सुचारू हो पाई। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर तत्काल पुलिस ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया है। चौढेरा गांव निवासी मंगू लाल के घर के अंदर सीढ़ियों से चोर दाखिल हुए और आभूषण तथा एक हजार रुपए और कपड़े आदि चुरा ले गए। बक्से को पीछे खेत में ले जाकर फेंक दिया। पास ही रहने वाले विद्यासागर के मकान में घुसकर बक्सा निकाल लिया बक्से को खंगाल कर फेक दिया। इसके अलावा गांव के समीप एक मंदिर पर भी नशेड़ियों का जमाबाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.