फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- शमसाबाद। पसियापुर गांव में रविवार की रात दो बंद घरों के ताले तोड़कर चोर घुस गए। खट-पट की आवाज पर आसपास के लोग जागे और एक दूसरे ग्रामीण को खबर कर पुलिस को सूचना दी। चोरों ने जब अपने आपको घिरता देखा तो गोली चलाकर भाग गए। पुलिस ने पहुंचकर काफी देर तक तलाश किया पर मिल नहीं पाए। पसियापुर निवासी लखमीचंद्र, हिमांचल प्रदेश और जिलेदार चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ रहते हैं। गांव में दोनों के घरों में ताले लगे हुए हैं। रात में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया और ताले तोड़कर घर के अंदर घुस गए। खट-पट की आवाज पर आस पास के लोग जाग गए। एक ने दूसरे ग्रामीण को रात में ही चोरों को लेकर जानकारी दी। इस पर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आये और चोरों की घेराबंदी कर दी। इस बीच थाना पुलिस को भी जानकारी दे दी गई। चोरों ने जब अपने आप को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.