बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- ग्रामीणों व पुलिस की तत्परता से चोरी होने से बचे मवेशी चंडी थाना क्षेत्र के उत्तरा गांव से चोरी हुए थे मवेशी चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उत्तरा गांव से सोमवार की रात चोरों ने गौशाला में बंधी हुई दो भैंस व एक बकरी चुरा ली। चोर मवेशियों को पिकअप वाहन पर लादकर भागने लगे। इतने में ही ग्रामीणों की नींद खुल गयी। पुलिस को सूचना देने के बाद लोगों ने चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों व पुलिस की तत्परता के कारण चोरों को चोरी के मवेशी लदे वाहन को छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। पशुपालक बाल्मिकी चौहान ने बताया कि उनकी गोशाला से दो भैंस व सीताराम चौहान के घर से एक बकरी चुराकर चोर भाग रहे थे। इसी दौरान बकरी के पास बंधा भेड़ चिल्लाने लगा। सीताराम की नींद खुली तो देखा कि बकरी गायब है। उनकी दो भैंस भी गायब थी। ...