मेरठ, दिसम्बर 9 -- मेरठ पुलिस ने पिछले पांच साल में सक्रिय चोरों के सत्यापन और संपत्ति का रिकार्ड जुटाने का काम शुरू किया है। इन सभी की संपत्ति यदि अवैध रूप से अर्जित की गई, तो उसे जब्त करने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। मेरठ में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई जगह करोड़ों की चोरी की गई। चोरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पांच साल से सक्रिय चोरों का रिकार्ड बनाया जा रहा है। थानावार इनका रिकार्ड बनाकर सत्यापन होगा। फिलहाल 35 आरोपियों को चिन्हित किया है। पुलिस इनकी संपत्ति का रिकार्ड जुटाएगी। पता किया जाएगा यह संपत्ति अवैध धंधे अंजाम देकर तो अर्जित नहीं की गई। इन प्रॉपर्टी को जब्त करने की कार्रवाई पुलिस करेगी। एसपी सिटी ने बताया जिन चोरों ने घटनाएं अंजाम देकर धन अर्जित किया है, उनकी प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी। ...